punjab ration card list | smart ration card punjab | epds punjab ration card | aepds punjab ration card status | nfsa ration card punjab | smart ration card in punjab | epds punjab ration card list 2022 | ration card punjab list 2022
पंजाब राज्य को देश का सबसे बड़ा ग्रीन हाउस भी कहा जाता है, इसको कहने के पीछे की वजह जाने तो ऐसा कहा जाता है हमारे देश में हरित क्रांति की शुरुवात पंजाब राज्य से ही हुई थी। देश में सबसे ज्यादा गेहूं की फसल भी पंजाब में होती है। पंजाब राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के वन नेशन वन राशन कार्ड के नियम पूरे देश में लागू होने के बाद अपने राज्य में रह रहे नागरिकों के राशन कार्ड की लिस्ट ऑनलाइन ही जारी कर दी है।
Table of Contents
Punjab Ration Card List
तो आज हम इस आर्टिकल की सहायता से आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार अपना नाम पंजाब राशन कार्ड की लिस्ट में देख सकते है ऑनलाइन घर पर ही देख सकते है। राशन कार्ड और पंजाब राशन कार्ड लिस्ट के बारे में ज्यादा जानने के लिए आर्टिकल को ठीक ढंग से पढ़े। हम आपको इस आर्टिकल में पंजाब राशन कार्ड से जुड़ी हुई सभी जानकारी आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
ऑफिशियल वेबसाइट | epos.punjab.gov.in |
विभाग | खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग |
फायदा किसे मिलेगा | पंजाब के नागरिकों को |
हेल्पलाइन नंबर | 180030011007 |
पंजाब राज्य सरकार ने अपने खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन जारी कर दिया है। पंजाब राज्य के नागरिकों को इस योजना से सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा मुख्यत उन लोगो को जिन्होने अभी हाल ही में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया है। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से यह जानने का प्रयास करते है कि हम किस प्रकार घर बैठे हुए ही अपना नाम या अपने राशन कार्ड की जानकारी निकाल सकते है।
राशन कार्ड का प्रयोग लोग अपने पहचान पत्र के रूप में भी करते है। राशन कार्ड की सहायता से ही किसी भी राज्य में रहने वाले नागरिकों को सरकार की तरफ से हर महीने राशन की दुकान से खाने के लिए चावल, गेहू ,चीनी ,केरोसिन का तेल आदि सामान काफी कम दामों पर प्रदान किया जाता है।
किसी भी राज्य के वो लोग जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होते है और उनके पास इतना पैसा भी नहीं होता कि वो खाने का सामान भी दो वक्त के लिए भी जुटा सकें। राशन कार्ड मुख्य रूप से उन लोगो के लिए एक अच्छे साथी के रूप में काम करता है जो व्यक्ति अपना जीवन गरीबी रेखा के नीचे काट रहे होते है और वो अपनी जिंदगी की सामान्य जरूरतें भी पूरी करने में असमर्थ होते है।
पंजाब के वे जिले जिनका राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है
यहाँ पर हमने पंजाब के वे जिले जिनका राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है उनके बारे में विस्तार से समझाया है जिसे आप यहाँ से टेबल के माध्यम से पढ़ कर ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Amritsar | Ludhiana |
Barnala | Mansa |
Bathinda | Moga |
Faridkot | Sri Muktsar Sahib |
Fatehgarh Sahib | Pathankot |
Ferozepur | Patiala |
Fazilka | Rupnagar |
Gurdaspur | S.A.S Nagar |
Hoshiarpur | Sangrur |
Jalandhar | Shahid Bhagat Singh Nagar |
Kapurthala | Taran Taran |
पंजाब राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करे ?
यहाँ पर हमने पंजाब राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें इसके बारे में विस्तार से समझाया है जिसे आप यहाँ से पढ़ कर ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते है।
1.epos.punjab.gov.in वेबसाइट खोले
सबसे पहले आपको अपने epos.punjab.gov.in वेबसाइट खोले होगा उसके बाद का स्टेप नीचे क्रम से दिया है।
2.Month Abstract ऑप्शन पर क्लिक करे
3.अपनी District का नाम चुने
4.Inspector का नाम चुने
5.FPS ID चुने
6.अपना राशन कार्ड लिस्ट देखे
पंजाब राशन कार्ड लिस्ट मुख्य उद्देश्य
पंजाब राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी करने के पीछे सरकार का उद्देश्य कई हो सकते हैं। आर्टिकल के इस सेक्शन में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि सरकार का पंजाब राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य क्या है।
- पंजाब राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध होने से लोगो को घर बैठे ही अपना और अपना नाम और अपने परिवार की लोगो का नाम राशन कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन ही देख पाएंगे जरूरत के तौर पर आपको सिर्फ एक अच्छा इंटरनेट चाहिए होगा और कुछ नही।
- अब अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की कोई जरुरत नहीं है आपको अब पहले की तरह बार बार सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की भी कोई जरूरत नहीं है। जिसके बाद लोगो को अब अपना समय बार बार सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने में बर्बाद नही करना पड़ता और उन्हे ज्यादा कठिनाइयों का सामना भी नही करना पड़ता है।
पंजाब राशन कार्ड के प्रकार
पंजाब राशन कार्ड निम्न प्रकार के होते है जिसके बार में हम आपको नीचे बताएंगे।
- APL Ration Card
APL राशन कार्ड राज्य के उन लोगो के लिए होता है जो अपना जीवन केंद्र सरकार द्वारा मान्य गरीबी रेखा से ऊपर अपना जीवन यापन कर रहे होते है और उनके परिवार की पूरी आय दस हजार रुपए से अधिक ही होती है। इन एपीएल राशन कार्ड के खाता धारक अपने राशन कार्ड के द्वारा किसी भी सरकारी राशन की दुकान दुकान से हर महीने से 15 किलो तक का अनाज जिसमे चावल या गेहूं आता है उसे रियायती दरों पर प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।
- BPL Ration Card
BPL राशन कार्ड राज्य में रहने वाले उन परिवारों के लिए होता है जो परिवार अपना जीवन केन्द्र सरकार द्वारा मान्य गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन काट रहे होते हैं। बीपीएल राशन कार्ड धारकों की परिवारों की आय दस हजार रुपए से अधिक नहीं होती है। इस राशन कार्ड के होने से बीपीएल राशन कार्ड के खाता धारक काफी सस्ते दामों पर किसी भी सरकारी राशन की दुकान से 25 किलो तक राशन काफी सस्ते दामों पर प्राप्त कर सकते है।
- AAY Ration Card
AAY राशन कार्ड राज्य के सिर्फ उन परिवारो के पास होता है जो काफी ज्यादा गरीब होते है साथ ही साथ ऐसे परिवार के पास आय का भी कोई सोर्स नही बचता है। इस राशन कार्ड की सहायता से आप किसी भी सरकारी राशन कार्ड की दुकान से 35 किलो अनाज काफी कम दामों पर प्राप्त कर सकते हो।
पंजाब राशन कार्ड लिस्ट के लाभ
पंजाब राशन कार्ड लिस्ट से जुड़े हुए लाभ की बात करे तो वो हमने नीचे लिखा हुआ है।
- पंजाब राज्य के वो लोग जिन लोगो का नाम पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए लिस्ट में आता है उन्हे राशन कार्ड की सहायता से खाद्य पदार्थ जैसे गेहू चीनी चावल ,केरोसिन तेल काफी ज्यादा कम दर पर प्रदान किया जाता हैं।
- राशन कार्ड लिस्ट की सहायता से अब पंजाब राज्य के लोगो को अपना नाम देखने के लिए कभी किसी सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अब पंजाब राज्य में रहने वाले लोग अपने घर बैठे बैठें आसानी से ऑनलाइन ही देख लेते है।
- इस पंजाब राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन देखने की सुविधा शुरू होने के बाद पंजाब राज्य के नागरिको के समय में काफी बचत होती है।
- राशन कार्ड के द्वारा आप और भी कई सारे जरुरी दस्तावेज के लिए आवेदन कर सकते है चाहे फिर वो वोटर आईडी कार्ड हो या ड्राइविंग लाइसेंस।
- इस पंजाब राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन देखने की योजना से राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा।
पंजाब राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखे?
पंजाब राशन कार्ड लिस्ट में आप अपना नाम नीचे दिए गए प्रक्रिया को ठीक ढंग से फॉलो करके प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको पंजाब राज्य सरकार की खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके लिए आपको epos.punjab.gov.in के लिंक को गूगल पर डालना होगा और नए पेज खुलने का इंतजार करना होगा।
- जैसे ही आपके सामने नया पेज खुलता है आपकी मुलाकात पंजाब राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर होती हैं। जिस पर आपको कई प्रकार के लिंक दिखाई देंगे। जिसमे से आपको पंजाब राशन कार्ड लिस्ट को चुनना होगा।
- जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करते है आपके सामने पंजाब राज्य में मौजूद सभी डिस्ट्रिक्ट की लिस्ट आने लगती है जिसमे से आपको अपना अपने डिस्ट्रिक का नाम चुनना होगा और अगले पेज खुलने का इंतजार करना होगा।
- जैसे ही आपके सामने नया पेज खुलता है उसमे ब्लॉक की सूची दिखने लगती हैं। जैसे ही आप अपने ब्लॉक को चुनते है आपके सामने पंचायतों की लिस्ट आने लगती है।
- जैसी ही आप अपने पंचायत को चुनते है आपके सामने उस पंचायत में मौजूद सभी राशन की दुकानों की लिस्ट आने लगती है।
- जैसे ही आप अपने नजदीक की दुकान को चुनते है आपके सामने राशन कार्ड के प्रकार की सूची नज़र आने लगती है। जिसमे से आपको अपने राशन कार्ड का प्रकार चुनना पड़ता है।
- जैसे ही आप अपने राशन कार्ड को चुनते है आपके सामने बहुत सारे राशन कार्ड के नम्बर नज़र आने लगते है जिसमे से आपको अपना नाम चुनना पड़ता हैं।
- और जैसे ही आप अपना नाम चुनने में सफल हो जाते है आपके सामने आपके राशन कार्ड की जानकारी सामने आ जाती है।
(F.A.Q.)
पंजाब राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट epos.punjab.gov.in है।
पंजाब राशन कार्ड लिस्ट को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के विभाग द्वारा जारी किया गया है।
पंजाब राशन कार्ड लिस्ट से जुड़ी हुई हेल्पलाइन 180030011007 है।
पंजाब राशन कार्ड लिस्ट के जुड़ी हुई फीडबैक देने के लिए आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स, की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
पंजाब राशन कार्ड लिस्ट के जुड़ी हुई ग्रीवेंस फॉर्म भरने के लिए आपको पब्लिक ग्रीवेंस रिड्रेसल पोर्टल पर जाना होगा।
सारांश
इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है कि आप घर बैठे ही Punjab Ration Card List कैसे देख सकते हैं। और हमने बताया कि राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं तथा राशन कार्ड बनवाने के क्या क्या लाभ हैं। इसके बाद भी यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई भी सवाल है आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे।
Official Website : Check Here
Home Page : detailsinhindi.in